जेल में मिले सिम-बैट्री पेन ड्राइव
झुंझुनूं . जिलाकारागार का शनिवार को एसडीएम भागीरथ शाख ने आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल परिसर से एक मोबाइल सिम, मोबाइल की बैट्री तथा पैन ड्राइव जब्त किए गए। एसडीएम ने जेल उपाधीक्षक जेलर को निर्देश दिए कि जेल में बंदियों तक प्रतिबंधित वस्तुएं नहीं पहुंचे, इसके पुख्ता बंदोबस्त किए जाए। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट कलेक्टर को भेज दी। उनके साथ सिटी डीएसपी गणेशनाथ सिद्ध, कोतवाल कैलाश गुर्जर, सदर थानाधिकारी हरिसिंह धायल महिला थाना इंचार्ज भगवान सहाय भी थे।