भास्कर न्यूज | झुंझुनूं
भास्कर न्यूज | झुंझुनूं
जिला परिषद के वार्ड 11की मतगणना में गड़बड़ी की गाज गिरने लगी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने वार्ड संख्या 11 में गणना पर्यवेक्षक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीरमी के व्याख्याता सहदेव सिंह को जिला परिषद के सदस्यों के मतों की गणना के दौरान अनियमितता एवं लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया है। निलंबन काल के दौरान उनका मुख्यालय डीईओ कार्यालय (माध्यमिक) झुंझुनूं रहेगा। इसके अतिरिक्त अन्य गणना पर्यवेक्षकों ओमप्रकाश शर्मा, पालसिंह, संपत सिंह, भागमल सैनी, मकसूद अली तथा रामकरण सिंह के विरुद्घ नियम 16 सीसी के अन्तर्गत विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित है।
मतगणना में लापरवाही पर निलंबित