- Hindi News
- नवलगढ़ | पंचायतसमिति के वार्ड पांच से सदस्य बनी सुनीता
नवलगढ़ | पंचायतसमिति के वार्ड पांच से सदस्य बनी सुनीता
नवलगढ़ | पंचायतसमिति के वार्ड पांच से सदस्य बनी सुनीता सैनी के देवर ने पूर्व विधायक एवं भाजपा की ओर से प्रधान पद की प्रत्याशी रहीं प्रतिभासिंह के खिलाफ बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक सैनी नगर निवासी राजेंद्रप्रसाद सैनी ने रिपोर्ट दी कि भाभी सुनीता वार्ड पांच से सदस्य चुनी गई हैं। प्रतिभा सिंह ने सुनीता को अगवा कर अपने कार्यालय में बंधक बना लिया। वे उसे किसी से मिलने नहीं दे रही थीं। राजेंद्र ने आशंका व्यक्त की कि प्रतिभा किसी भी तरह की वारदात को अंजाम दे सकती हैं। उसने रिपोर्ट में गुहार लगाई कि उसकी भाभी को वहां से छुड़वाया जाए। डिप्टी एसपी दिलीप सैनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर महिला प्रत्याशी को थाने ले आए हैं।
सदस्य को बंधक बनाने का मामला