सभी बच्चों को देंगे डी-वर्मिंग दवा
झुंझुनूं | डिप्टीसीएमएचओ डॉ. राजकुमार डांगी ने बताया कि डीवार्मिंग अभियान के दौरान प्रत्येक सरकारी स्कूल में दो दिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर चार दिन दवा दी जाएगी। किसी भी बच्चे को दवा से वंचित नहीं रहने देंगे। सरकारी स्कूलों में 10 13 फरवरी को तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर 10 से 13 फरवरी तक एलबेंडाजोल की दवा देंगे। निजी स्कूलों में पढ़ने वाले 19 वर्ष तक बच्चों को भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर दवा दी जाएगी।