पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग, फिर भी जीती सुशीला

कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग, फिर भी जीती सुशीला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं। प्रधान पद पर तीसरी बार जीतकर प्रधान सुशीला सीगड़ा ने कांग्रेस के गढ़ को कायम रखा। हालांकि कांग्रेस में एक सदस्य ने क्रॉस वोटिंग करके हलचल पैदा कर दी। हालांकि सुशीला तीन वोटों से जीत गईं। प्रधान पद के लिए सभी 23 सदस्यों ने मतदान किया। कांग्रेस की सुशीला को 13 भाजपा की निर्मला को 10 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम भागीरथ शाख ने सुशीला को शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र सौंपा।

सीगड़ा गांव का चौका

झुंझुनूं पंचायत समिति में सीगड़ा गांव का चौथी बार कब्जा हुआ। 2000 में सुशीला सीगड़ा प्रधान बनीं थीं। 2005 में सीट एससी के लिए रिजर्व होने पर इसी गांव की मंजू प्रधान बनीं थीं। उस दौरान सुशीला सीगड़ा स्वयं जिला परिषद सदस्य रहीं। 2010 में सुशीला सीगड़ा फिर प्रधान बनीं। अब फिर उन्होंने तीन वोटों से निर्मला गावड़िया को हराया। इस तरह झुंझुनूं की पंचायत समिति पर सीगड़ा की महिला का लगातार चौथी बार कब्जा हुआ जबकि सुशीला ने हैट्रिक लगाई सुशीला के श्वसुर बृजलाल सीगड़ा 1982 से 88 तक पंचायत समिति के प्रधान रहे।

काममें नहीं रहेगा भेदभाव : सुशीला

क्रॉसवोटिंग के बावजूद सुशीला सीगड़ा पंचायत समिति प्रधान बनने में कामयाब रही। पंचायत समिति में सुबह कांग्रेस की ओर से सुशीला सीगड़ा एवं भाजपा की ओर से निर्मला गवाडिय़ा ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
दोपहर तीन बजे वोटिंग शुरू हुई। कांग्रेस खेमे में 4 निर्दलीय समेत 14 सदस्य सुशीला सीगड़ा के साथ वोट देने पहुंचे। लेकिन सीगड़ा को 13 वोट मिले। गवाडिय़ा को 10 वोट मिले। सुशीला सीगड़ा ने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर विकास कार्य कराए जाएंगे। विकास कार्यों में भेदभाव नहीं बरता जाएगा।
हायर सैकंडरी पास सुशीला सीगड़ा के ससुर 1982 से 88 तक झुंझुनूं प्रधान रहे है। उनके पति नरेंद्र सीगड़ा सरकारी अधिकारी है। सुशीला सीगड़ा ओला परिवार के नजदीकी रही है।