- Hindi News
- जिला परिषद के एसीईओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण
जिला परिषद के एसीईओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण
सूरजगढ़ | जिलापरिषद के एसीईओ चंदगीराम झाझड़िया ने शनिवार शाम सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसीओ ने वार्ड, दवा वितरण कक्ष, लैब, प्रसूति गृह, चिकित्सक कक्ष आदि की जांच कर सीएचसी प्रभारी डॉ.महेंद्र नेहरा को दिशा निर्देश दिए। स्वाइन फ्लू बचाव के लिए परिसर को साफ-सुथरा रखने स्टाफ को यूनिफार्म में रहने को कहा।