पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव उपासना से समाधान संभव

शिव उपासना से समाधान संभव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिड़ावा| प्रजापिताब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय प्रभारी बाल ब्रह्मचारिणी रतन दीदी ने कहा है कि भगवान शिव की नियमित उपासना करने मात्र से सांसारिक समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि शिव ही सारी सृष्टी के पालक हैं जिनकी शरण में जाने से मन को अद्भुत शांति मिलती है। वे शनिवार शाम कबूतरखाना बस स्टैंड के पास विश्वविद्यालय की स्थानीय इकाई द्वारा आयोजित शिव जयंती महोत्सव शिव दर्शन आध्यात्मिक प्रदर्शनी कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने जंयती महोत्सव में मौजूद कस्बेवासियों से निर्लेप भाव से शिव की भक्ति-स्तुति करने और जयंती महोत्सव पर कोई एक बुराई छोड़ने और प्रतिदिन एक आने का दान करने का संकल्प लेने के लिए कहा ताकि इस जीवन के साथ-साथ परलोक भी सुधरे। कार्यक्रम को नारनोल हरियाणा से आए डा. सूबेसिंह, कमल बहन, बीके मनोहरलाल और वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी ने भी संबोधित किया। इससे पहले स्थानीय इकाई प्रभारी अंजू बहन, कैलाश बहन, अनिता दीदी, सुंदरसिंह वजिता बहन ने अतिथियों का स्वागत किया।

चिड़ावा. प्रजापिताब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि के शिव जयंती महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालु।