जांगिड़ समाज का सम्मान समारोह
झुंझुनूं | अखिलभारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा 22 फरवरी को केशव आर्दश विद्यामंदिर में जांगिड़ समाज की प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह होगा। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मनरूप जांगिड़ ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रधान कैलाश जांगिड़ होंगे। इस दौरान नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच पंच का भी सम्मान किया जाएगा।