पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब एक डॉक्टर एक ही जगह कर सकेगा सोनोग्राफी

अब एक डॉक्टर एक ही जगह कर सकेगा सोनोग्राफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भ्रूण हत्या के बढ़ते मामले तथा बिगड़ते लिंगातुपात को देखते हुए अब कार्यपालिका न्याय पालिका दोनों की सख्त रुख अपना रही है।

पीसीपीएनडीटी जिला कॉर्डिनेटर नंदलाल पूनिया ने बताया कि एक सोनोलॉजिस्ट एक से अधिक जगह पर सोनोग्राफी कर रहे थे। अब पीसीपीएनडीटी एक्ट में बदलाव कर एक सोनोलॉजिस्ट को एक से अधिक जगह काम करने पर रोक लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जयपुर हाईकोर्ट में दर्ज महावीर प्रसाद की याचिका की सुनवाई करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुनील अंबवानी न्यायाधीश वीएस सिराधना की बैंच ने भी एक सोनोलॉजिस्ट को एक से अधिक जगह काम करने की रियायत देने से इंकार कर दिया।

हाईकोर्ट ने प्रदेश में लिंगानुपात गड़बड़ाने तथा आए दिन हो रही भ्रूण हत्या के मामलों पर चिंता जताई।