- Hindi News
- ‘इंजन की सिटी म्है...’ गीत के खिलाफ याचिका
‘इंजन की सिटी म्है...’ गीत के खिलाफ याचिका
नवलगढ़ . फिल्म‘खूबसूरत’ की गीत ‘इंजन की सिटी म्है म्हारो मन डोले...’ पर रोक लगाने की मांग करते हुए हाईकोर्ट की डबल बैंच में याचिका लगाई गई है। यूनिवर्सल सोशल रिफॉर्म ऑर्गेनाइजेशन की इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश सचिव मनु महेंद्र ने वकील एमएस राघव के मार्फत याचिका में बताया कि गीत में ‘मन डोले’ के स्थान पर अश्लील शब्द का इस्तेमाल किया गया है। इस गाने पर सेंसर बोर्ड ने भी सर्टिफिकेट नहीं दिया। अश्लील शब्द वाले गानों पर रोक लगनी चाहिए।