पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य की चार सीटों पर 65.23% वोटिंग

राज्य की चार सीटों पर 65.23% वोटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नसीराबाद 70.28

कोटा दक्षिण 60.71

वैर 60.76

भाजपा विधायक की कार पर पथराव

कोटामें मतदान के दौरान गंगानगर के करणपुर से भाजपा विधायक सुरेन्द्रपालसिंह टीटी के वाहन पर संजय नगर चौराहे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। पथराव कर कार के शीशे तोड़ दिए। टीटी का ड्राइवर वाहन छोड़ भाग गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया। बाद में विज्ञान नगर सीआई रामनाथ गुर्जर सुरेन्द्रपाल सिंह को वहां से निकालकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विशेष संवाददाता. जयपुर

राज्यकी चार विधानसभा सीटों-वैर, नसीराबाद, सूरजगढ़ और कोटा दक्षिण में शनिवार को हुए उपचुनाव में 65.23 फीसदी मतदान हुआ। मतगणना 16 सितंबर को होगी। इन सीटों पर 23 प्रत्याशी मुकाबले में हैं।

देशमें 3 लोकसभा, 29 विस सीटों पर भी वोटिंग

नौराज्यों की तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों के लिए भी शनिवार को मतदान हुआ। उत्तरप्रदेश की मैनपुरी, तेलंगाना की मेडक और गुजरात की वडोदरा लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई। इसके अलावा उत्तरप्रदेश की 11, गुजरात की 9, असम की 3, प.बंगाल की 2 और छग, आंध्र, त्रिपुरा सिक्किम की एक-एक सीट विधानसभा सीट पर भी वोटिंग हुई।

कोटा | गंगानगरजिले के विधायक सुरेंद्रपाल सिंह टीटी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। घटना के बाद भाजपाइयों में आक्रोश रहा। विधायक चंद्रकांता मेघवाल और भाजपाई पुलिस अधिकारियों के सामने कार्रवाई की मांग करते हुए।