पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निष्काम भक्तों के बस में हैं भगवान

निष्काम भक्तों के बस में हैं भगवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(कलश यात्रा में राधा-कृष्ण की झांकी एवं श्रद्धालु महिलाएं।)
चिड़ावा। राणी शक्ति मंदिर परिसर में शनिवार को नानी बाई रो मायरो कथा शुरू हुई। गौरीशंकर पारीक परिवार के सहयोग से होने वाले तीन दिवसीय आयोजन के शुभारंभ पर अरड़ावतिया कॉलोनी से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में राधा-कृष्ण की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र बनी। व्यासपीठ से सीमा पंडित ने नानी बाई एवं नरसीजी की भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भक्ति का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि निष्काम भाव से की गई भक्ति ही भगवान को रास आती है।
आयोजन समिति के प्रेम कुमार-गोपाल पारीक, ज्योतिषाचार्य सुरेंद्र पारीक, व्यवस्थापक सुशील पदमपुरिया, पुरुषोत्तम पारीक, टोरमल पारीक, रघुवीरप्रसाद बाछुका आदि ने आरती की। झुंझुनूं के सज्जन दाधीच एवं साथी कलाकारों ने भजनों से भाव विभोर कर दिया।