- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ करेंगे धन संग्रह
बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ करेंगे धन संग्रह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक जम्मू-कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ क्षेत्रवासियों से धन संग्रह करेंगे।
चिड़ावा तहसील इकाई की बैठक में यह निर्णय लिया गया। नगर कार्यवाह प्रभुदयाल वर्मा ने बताया कि संघ के जिला सेवा प्रमुख अनिल गुप्ता और तहसील शारीरिक प्रमुख रामजीलाल सैनी के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों की छह टोलियां को रविवार और सोमवार को चिड़ावा के मुख्य मार्गों पर नागरिकों से बाढ़ पीड़ितों के लिए धन एकत्रित करने का दायित्व सौंपा गया है।
शिक्षण संस्थाओं में भी धन संग्रह करने का निर्णय लिया गया। नगर कार्यवाह वर्मा ने बताया कि जरूरत पड़ने पर तहसील शारीरिक प्रमुख सैनी के नेतृत्व में स्वयंसेवको का विशेष दल सेवा सहयोग के लिए जम्मू-कश्मीर भेजे जाने की तैयारी भी शुरू की गई है। वे वहां जाकर शिवरों में अपनी सेवाएं देंगे।