सिटी डिस्पेंसरी में नहीं स्टाफ
झुंझुनूं . शिवसेनाकी जिला इकाई ने सिटी डिस्पेंसरी में स्टाफ लगाने की मांग की है। जिला प्रचार मंत्री श्रीराम सैनी ने बताया कि डिस्पेंसरी में काफी तादाद में ग्रामीण मरीज आते हैं। यहां स्टाफ की कमी होने से लोग परेशान होकर लौट जाते हैं। उन्होंने पीएमओ से डिस्पेंसरी में तत्काल स्टाफ लगाने की मांग की है।
धरना34वें दिन भी जारी
झुंझुनूं. देववक्फ जायदाद वेलफेयर कौंसिल का धरना शनिवार को 34वें दिन भी जारी रहा। संयोजक अख्तर अली ने बताया कि वक्फ जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की प्रशासन से मांग की जा रही है। चुनाव कार्य से मुक्त होने के बाद भी प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो न्यायालय में गुहार की जाएगी। धरने में असगर खां, अकबर कुरैशी, कुंजबिहारी सुलताना, इस्माइल खोखर आदि मौजूद थे।