- Hindi News
- साइंटिफिक कम्युनिकेशन से जुड़ें शिक्षक : प्रो. विनय
साइंटिफिक कम्युनिकेशन से जुड़ें शिक्षक : प्रो. विनय
झुंझुनूं. जगदीशप्रसादझाबरमल टिबड़ेवाला यूनिवर्सिटी चुड़ैला में शनिवार को क्रिएटिव कम्युनिकेशन स्किल पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता प्रोकॉम इंडिया के निदेशक प्रो. डॉ. विनय डी गायटुंडे ने कहा कि साइंटिफिक कम्युनिकेशन से शिक्षा जगत में विद्यार्थियों को अध्यापकों के साथ सुचारू रूप से जोड़ा जा सकता है। प्रभावी कम्युनिकेशन तरक्की का बड़ा माध्यम है।
मुंबई के वाईएमटी कॉलेज की प्रो. स्वाति ने कहा कि हाईटेक टेक्नोलॉजी की सोच एवं सामंजस्य से शिक्षा जगत में परिवर्तन लाया जा सकता है। वाइस चांसलर डीके कौशिक ने बताया कि इस तरह की सेमिनार से फैकल्टीज में नई ऊर्जा पैदा होती है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. मधु गुप्ता ने बताया कि संगोष्ठी के माध्यम से शिक्षकों के विचारों को आधुनिक परिवेश के अनुकुल बना सकते है। कार्यक्रम में डॉ. अंजुसिंह, डॉ. निधि यादव, डॉ. ओपी चाहर, डॉ. राजकुमार चौधरी, नेहा जैन, अभिषेक माथुर, मुकेश मूंड, बीके टिबड़ेवाला, अनिल कड़वासरा, इकराम कुरैशी मौजूद थे।
झुंझुनूं . जेजेटीयूनिवर्सिटी में संगोष्ठी का उद्घाटन करती अतिथि।