पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों ने सड़क का काम रुकवाया

लोगों ने सड़क का काम रुकवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घटिया सीमेंट लगाने का आरोप

भास्करन्यूज . खेतड़ी

गोठड़ा के वार्ड 11 तथा 12 के लोगों ने बैंक कॉलोनी से डबल रोड तक बन रही सीमेंटेड सड़क का काम रुकवाकर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि घटिया निर्माण सामग्री काम में ली जा रही है। पहले सड़क जगह-जगह पानी भरने से टूटी थी। अब भी इसे गलत बनाया जा रहा है। शेरसिंह यादव गजानंद सैनी ने बताया कि बैगों में सीमेंट के ढेले बंधे हुए हैं। सरपंच मनोहरलाल आर्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने दूसरी सीमेंट लगवाने का आश्वासन दिया। पंचायत समिति के एईएन मनोज गौड़ ने बताया कि लोगों की मांग के अनुरूप ही सड़क बनाई जाएगी। ठेकेदार पर अनियमितता एवं घटिया सीमेंट काम में लेने के आरोपों की जांच की जाएगी।