चार घंटे अंधेरे में रहा शहर
झुंझुनूं . शहरमें शनिवार शाम सूंटे के साथ आई बरसात बिजली लील गई। शाम साढ़े चार बजे के करीब एक के बाद एक करके आधे शहर की बिजली गुल हो गई।
बरसात से आए फॉल्ट को दुरुस्त करने में अजमेर डिस्कॉम के अधिकारी कर्मचारी जुटे रहे। कलेक्ट्री फीडर पर तत्परता से काम करते हुए घंटेभर में सप्लाई शुरू कर दी गई। रात नौ बजे बाद सप्लाई बहाल हो सकी तब तक उमस मच्छरों से लोग परेशान रहे।
^ सूंटे के साथ आई बरसात से कई जगह लाइनें फाल्ट हो गई। बरसात थमते ही लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया। देर शाम तक लगभग इलाके में सप्लाई दुरुस्त कर दी गई है। -रामचंद्र सोनी, सिटीएईएन अजमेर डिस्कॉम
इन इलाकों में गुल रही बिजली
-कलेक्ट्रेट फीडर ऑफिसर्स बंगले
- माननगर रोड नंबर तीन का इलाका
- बसंत विहार दीनदयाल नगर इलाका
- सैनिक नगर चूरू रोड का इलाका
- केवीके, विवेक नगर किसान कॉलोनी
- रीको, राजपूत कॉलोनी हवाई पट्टी चौराहा
- पुलिस लाइन, न्यू हाउसिंग बोर्ड सीकर रोड
- खेमी शक्ति चौराहा समसपुर रोड फीडर