बस एसोसिएशन ने बनाई आगे की रणनीति
झुंझुनूं. फिटनेससेंटर को ठेके पर देने अवैध वसूली के विरोध में जिला बस यूनियन ट्रक यूनियन की बैठक शनिवार को पुराने बस स्टैंड पर हुई। प्राइवेट बस एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष भोपालसिंह ने बताया कि बैठक में ग्यारह दिसंबर की हड़ताल को सफल करने आगे की रणनीति बनाने पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि डिप्टी कमिश्नर मुकुलराज आरटीओ सीकर ने जीवाई फिटनेस सेंटर के निलंबन की तारीख आगे बढ़ाने का आश्वासन देने पर भाजपा की बैठक में बसों को भेजा गया था। उन्होंने बताया कि निलंबन की तारीख आगे नहीं बढ़ी तो संघ का आंदोलन शुरू रहेगा। बैठक में निजी बस ऑपरेटर विजयसिंह, अंतरसिंह देवरोड, राजूसिंह, प्रमोद मोदी, सज्जन ओजटू, भागीरथसिंह, बीजू मुहाल, देवा, विमल, दलीप, सुशील जांगिड़, केसर, सुभाष, हनुमान, सुरेश, ट्रक यूनियन के सुल्तान, राजेश आदि मौजूद थे।