महिला मंडल की बैठक
चिड़ावा. शहरके वार्ड 14 में महिला मंडल की बैठक हुई। पसारी फाउंडेशन की ओर से आयोजित बैठक की अध्यक्षता महिला समन्वयक बबली देवी ने की। राजस्थानी संस्कृति से जुड़े लोकगीतों, भजनों, उपदेशों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अक्षुणता-संरक्षण के लिए नवयुवतियों को प्रेरित करने पर चर्चा की गई। फाउंडेशन के मुख्य समन्वयक गणेश चेतीवाल ने संस्थान के प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में अनारदेवी, किरण कांता, लक्ष्मी, अंजू, सुशीला, सुमित्रा और संजू आदि ने हिस्सा लिया।