पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झुंझुनूं गौड़ ब्राह्मण परिषद गठित

झुंझुनूं गौड़ ब्राह्मण परिषद गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगड़. पंडितश्योबक्सराय अड़िचवाल अतिथि भवन में गौड़ ब्राह्मण समाज की बैठक में झुंझुनूं गौड़ ब्राह्मण परिषद् का गठन किया गया। कमेटी में डा.दयाशंकर बावलिया को अध्यक्ष केशरदेव मिश्रा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। सचिव श्रीराम शर्मा, सहसचिव राजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश अड़िचवाल, विधि सलाहकार एडवोकेट सुशील जोशी देवेंद्र शर्मा को बनाया गया। बैठक में समाज की दशा दिशा पर चर्चा कर आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया गया। इस दौरान प्रदीप कानोडिया, ओमप्रकाश अड़िचवाल, श्रीराम शर्मा, कैलाश पांडे, राजेंद्र शर्मा, उमाशंकर महमिया, सुशील जोशी, देवेंद्र शर्मा, पवन पांडे, राजेंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश जोशी, किशनलाल अड़िचवाल, पुनीत शर्मा, अनुज शर्मा आदि मौजूद थे।