राजपूत युवा परिषद का प्रतिभा सम्मान
खेतड़ी. गाडराटाके सुंदरदास धाम पर श्रीराजपूत युवा परिषद की बैठक हुई। इस दौरान जिला अध्यक्ष रविंद्रसिहं दूड़िया ने किक बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले मैनपालसिहं निर्वाण, सिलवर मेडल जीतने वाले हेमंतसिहं निर्वाण का सम्मान किया गया। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव में समाज के युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। जिला महामंत्री तनुजसिहं शेखावत ने कहा कि युवा समाज के हित में निर्णय लेकर अपनी भूमिका निभाएंगे। इस दौरान भवानी सिंह, करणसिंह, अभिमन्यु सिंह, मनोहरसिंह, अमर सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।