पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुरपका मुंहपका के लगेंगे टीके

खुरपका-मुंहपका के लगेंगे टीके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं . पशुपालनविभाग ने पशुपालकों से पशुओं में मुंहपका-खुरपका रोग संबंधी टीके लगवाने की अपील की है। उप निदेशक डॉ. प्यारेलाल ने बताया कि शहर के वार्ड नंबर 10, 11, 28 से 38, 40 43 में पशुओं को टीकाकरण किया जा चुका है। इन वार्डों में यदि किसी पशुपालक के पशु टीके से वंचित रह गए हैं तो बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय में रजिस्ट्रेशन कराकर पशुओं को टीके लगवा सकता है। रजिस्ट्रेशन का समय सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक है। इसके लिए अस्पताल के दूरभाष नंबर 01592-232481 पर भी संपर्क किया जा सकता है। शहर के बचे हुए वार्डों में जल्द ही टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जाएगा।