सड़क नहीं सुधारने पर आंदोलन की चेतावनी
पपुरना और करमाड़ी के लोगों ने बदहाल सड़क को ठीक करने की मांग को लेकर तहसीलदार राजवीरसिहं यादव को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जलदाय विभाग की टूटी लाइन के कारण खेतड़ी-जयपुर सड़क पर करीब तीन किमी तक दोनों गांवों के बीच पानी जमा हो गया है।
ओवरलोड डंपरों के कारण सड़क पुलिया टूट गए। कभी भी हादसा हो सकता है। सड़क में एक से डेढ़ फीट तक गहरे गड्ढ़े हो गए हैं। स्कूली बच्चों भी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। प्रधानाध्यापक भी अनेक बार लिखित में अवगत करा चुके हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि रविवार तक सड़क को ठीक नहीं किया गया तो करमाड़ी में जाम लगाकर विरोध करेंगे।
तहसीलदार ने जलदाय पीडब्लूडी के अधिकारियों से बात कर सड़क को तुरंत ठीक करने का आदेश दिया। राजेंद्र सैनी, विवेक शर्मा, रामजीलाल महरानिया, मनीष सैनी, रामस्वरूप महरानिया, हुकमचंद गुप्ता, हनुमान जांगिड़ सहित सैकड़ों ग्रामीण ज्ञापन देने वालों में शामिल थे।
पाइप में लीकेज से परेशानी
खिरोड़.पुरानेबाजार में स्थित श्रीश्याम मार्केट के सामने पेयजल सप्लाई की पाइप लाइन में लीकेज से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। रास्ते में पानी भरने लगा है और लोगों के घरों में गंदा पानी रहा है।
खेतड़ी. खराबसड़क को सुधारने के लिए तहसीलदार को ज्ञापन देने जाते ग्रामीण।