पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिव्य संदेश यात्रा का स्वागत

दिव्य संदेश यात्रा का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुकुंदगढ़. पं.गणेशनारायण दिव्य संदेश यात्रा शनिवार को कस्बे में पहुंची। शहर बस स्टैंड पर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। यहां से यात्रा बावलिया बाबा मंदिर पहुंची। पं.बिहारीलाल सुरोलिया, रामदेवसिंह राठौड़, प्रहलाद चेजारा, काशीप्रसाद बेरीवाला, पं. आदित्यनारायण सुरोलिया, प्रमोद पुजारी, ओमप्रकाश पचलंगिया, आनंदीलाल चेजारा आदि ने बाबा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बाद में मंगलपाठ, महाआरती के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंडी गेस्ट हाउस में भी यात्रा पहुंचने पर महाआरती हुई।

नवलगढ़.दिव्यसंदेश यात्रा का कस्बे के कई इलाको में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मानसिंहका धर्मशाला में हुए कार्यक्रम में यात्रा संयोजक प्रभुशरण तिवाड़ी ने बाबा के मंगल पाठ का वाचन किया। चंडीप्रसाद मुरारका, गोविंद मिश्रा, श्रीकांत मुरारका, श्रीकांत पारीक, विशाल पंडित, एडवोकेट तरुण मिंतर, पवन दाधीच, बुद्धकरण बासोतिया, नरेश सिंगड़ोदिया सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे। रविवार को यात्रा झाझड़, बसावा होते हुए खिरोड़ के बाबा गणेशनारायण आईटीआई कॉलेज पहुंचेगी।