पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोतवाली पुलिस ने जारी किया चेन स्नेचरों का फुटेज

कोतवाली पुलिस ने जारी किया चेन स्नेचरों का फुटेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं . शहरमें लगातार बढ़ रही चेन स्नेचिंग की वारदातें राेकने आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अब खुफिया तरीके से काम कर रही है। इस मामले में शनिवार को कोतवाली थाना पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया है।

कोतवाली थानाधिकारी हरिसिंह धायल ने बताया कि फुटेज में एक हीरो होंडा की बाइक पर तीन युवक सवार दिख रहे हैं। यही युवक चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि हालांकि फुटेज उतना क्लियर नहीं है कि बाइक सवार आसानी से पहचाने जा सकें। लेकिन फिर भी सभी से अपील की है कि अगर किसी को भी इनसे मिलते-जुलते हुलिए वाले युवक नजर आएं तो तुरंत उनकी सूचना कोतवाली पुलिस फोन नंबर 01592 232726 पर तथा कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर या फोन नंबर 01592 236700 पर दें।