तारबंदी तोड़कर बनाया रास्ता
नवलगढ़ . एकव्यक्ति ने जमीन की तारबंदी तोड़कर जबरन रास्ता बना लेने का मामला सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक चंवरा निवासी सीताराम सैनी ने कूदन के रामचंद्र छोटी बिड़ौदी के रामस्वरुप तथा पांच अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दी है कि उन्होंने उसकी जमीन के चारों ओर की गई तारबंदी पत्थरगढ़ी तोड़ डाली। इसके बाद उन लोगों ने वहां से जबरन आवागमन शुरू कर दिया।