जागरूकता रैली निकाली
झुंझुनूं . सेठनेतराम मघराज टिबड़ेवाल राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। एनएसएस, रेंजर गाइडिंग युवा विकास केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली को प्राचार्य प्रो. जयलाल ने हरी झंडी दिखाई। मतदान जागरूकता के नारे लगाते हुए संदेश लिखी तख्तियां हाथों में लेकर छात्राएं मोतीसिंह की ढाणी, छींपियों की ढाणी, नयाबास होते हुए पुन: कॉलेज पहुंचे। संयोजक प्रो. उम्मेद सिंह, कार्यक्रम अधिकारी सरोज नैनीवाल, डॉ. राजेश आर्य, सुनीता मीणा, रेंजर लीडर इंदु आर्य, युवा विकास संयोजक डॉ. सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।