पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वसुंधरा राजे सरकार के एक साल के शासन को कुशासन बताते हुए कांग्रेस ने काला दिवस मनाते हुए हाथों के काली पट्टी बांध कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया।

धरने को संबोधित करते हुए पीसीसी के पूर्व चीफ डॉ.चंद्रभान ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे सरकार ने एक साल में कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का काम किया। सुराज लाने का वादा कर सत्ता हासिल करने वाली वसुंधरा राजे सत्ता में आते ही अपने वादों से मुकर गई। उन्होंने मोदी एवं वसुंधरा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अधिक समय तक जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता।

विधायक बृजेंद्र ओला ने कहा कि मुख्यमंत्री निशुल्क फसली ऋण योजना में सरकार की ओर से दिए जा रहे ब्याज को देने से मनाकर किसानों पर आर्थिक भार लाद दिया। किसानों को यूरिया नहीं मिल रही है। कृषि उपकरणों पर सब्सिडी में कटौती की गई है। पीसीसी प्रदेश महामंत्री विजेंद्रसिंह इंद्रपुरा ने कहा कि वसुंधरा सरकार के पास उपलब्धि बताने के लिए कुछ भी नहीं है। जिले में गहलोत सरकार में मंजूर स्पोटर्स यूनिवर्सिटी, सैनिक स्कूल का काम शुरू नहीं हुआ।

पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्रसिंह ने कहा कि वसुंधरा सरकार में एक मेगावाट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ा। किसानों को बिजली यूरिया नहीं मिल रही। बिजली के दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डालने का काम किया।जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह झाझडिय़ा, जिला प्रमुख डॉ. हनुमानप्रसाद, पूर्व सभापति खालिद हुसैन, महामंत्री खलील बुडाना, रवींद्र भड़ाना, प्रवक्ता मुरारी सैनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष तैय्यब अली, सांवत खान, पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह, निहाल सिंह रिणवा, ओमप्रकाश सैनी समेत अनेक पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकबाल कबाड़ी,पार्षद जुल्फिकार खोखर, जब्बार फूलका, मोहरसिंह सोलाना, महेश चाहर, मदनसिंह गिल, इकराम भाटी, शफीक,सुनील जानू, साजिद,कैलाश लाहोरा, जेपी सैनी समेत अनेक पदाधिकारी थे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेसकार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला

नवलगढ़. भाजपासरकार का पहले वर्ष के कार्यकाल को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विफल बताते हुए ब्लैक डे मनाया। सीएम का पुतला फूंका गया। इस मौके पर एनएसयूआई प्रदेश संयोजक