परीक्षा से पहले किया यज्ञ
झुंझुनूं . आदर्शविद्या मंदिरों में अद्धवार्षिक परीक्षा से पूर्व शनिवार को यज्ञ का आयोजन कराया गया। इंदिरा नगर स्थित केशव आदर्श विद्या मंदिर स्कूल तथा मोदी रोड स्थित झाबरमल टिबड़ेवाला आदर्श विद्या मंदिर में सरस्वती पूजा की गई। इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ अनुष्ठान किया गया। संस्था के भैय्या-बहनों ने गायत्री मंत्र का जाप करते हुए 108 आहुतियां दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, परीक्षा प्रभारी संजय स्वामी, राजेंद्र कुमार, अनिल कुमार संजू शर्मा, संतोष जांगिड़, रेखा सैनी, दिव्या टेलर, ज्योति कलावटिया, सज्जन सैनी, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।