पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार के जश्न में शामिल हुए जिले के भाजपाई

सरकार के जश्न में शामिल हुए जिले के भाजपाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं. वसुंधराराजे सरकार की एक साल की उपलब्धियों के जश्न में शामिल होने जिले से भाजपा कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव शेखावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह बसों से रवाना हुए।

जिले से सांसद संतोष अहलावत, विधायक सुंदरलाल, शुभकरण चौधरी, नरेंद्र खीचड़ समेत अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

खेतड़ी.भाजपाकार्यकर्ता शनिवार सुबह अलग-अलग स्थानों से रवाना हुए। पालिका अध्यक्ष सीताराम वर्मा, पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पहलवान वीरसिहं, धर्मपाल गुर्जर,शहर अध्यक्ष सत्यनारायण भार्गव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मेघसिहं निर्वाण, महामंत्री गजेंद्र पारीक, सत्यवीर गुर्जर, सुभाष मान, उम्मेदसिहं निर्वाण, केदार खींची सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे।

शिमला.भाजपाकार्यकर्ता समारोह में शामिल होने सुबह रवाना हुए। शिमला, दूधवा , गोरीर , रवां , ठाठवाडी़ , ढोसी कार्यकर्ता बसों में बैठकर जयपुर पहुंचे।