झुंझुनूं. पूर्वसैनिक परिवार संगठन की ओर से 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे शहीद स्मारक में विजय दिवस समारोह मनाया जाएगा। कैप्टन मोहनलाल ने बताया कि समारोह में सैनिक परिवारों के अलावा प्रबुद्ध नागरिक भाग लेंगे। इसके बाद पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों की समस्याओं पर चर्चा होगी।