ओला की पुण्यतिथि कल
झुंझुनूं . पूर्वकेंद्रीय मंत्री झुंझुनूं से पांच बार सांसद रह चुके स्व. शीशराम ओला की पहली पुण्यतिथि पर सोमवार को कई कार्यक्रम होंगे। सुनील जानू के मुताबिक पैतृक गांव अरड़ावता में सुबह 11 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में ज्येष्ठ पुत्र झुंझुनूं विधायक बृजेंद्र सिंह ओला समेत कांग्रेस कमेटी के जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।