- Hindi News
- शिवसेना कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन
झुंझुनूं. अतिक्रमणोंके नाम पर रेहड़ी-ठेले वालों को हटाने के विरोध में शिवसेना एवं रेहड़ी-ठेला संचालकों की ओर से कलेक्ट्रेट पर दिया जा रहा धरना शनिवार को दूसरे दिन जारी रहा।
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उपप्रमुख जयराज जांगिड़ ने कहा कि सोमवार को सभापति का पुतला फूंका जाएगा। श्रीराम सैनी, संतोष सैनी, मनोज कुमार, यूसुफ,मोहन सैनी, शशिकांत बगडिय़ा, कमलेश समेत अनेक लोग मौजूद थे।