योग पूजा की पद्धति नहीं, विज्ञान है
झुंझुनूं. पतंजलियोग समिति/ भारत स्वाभिमान की ओर सेठ मोतीलाल खेल मैदान में चल रहे योग प्रशिक्षण शिविर में रविवार को यूएनओ की घोषणा के बाद खुशियां मनाई गई। प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि संयुक्त राष्ट्रीय संगठन की ओर से हर वर्ष 21 जून को योग दिवस मनाने की घोषणा की गई है। इससे विश्व में ओम् योग का प्रचार होगा। उन्होंने बताया कि योग संपूर्ण विज्ञान है पूजा पाठ की पद्धति नहीं।