पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टे वायर पर चढ़कर पलटी कार

स्टे वायर पर चढ़कर पलटी कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतड़ीनगर . सुभाषमार्केट के सामने मोड़ के निकट अनियंत्रित होकर एक मारुति कार बिजली पोल के स्टे वायर पर चढ़ कर पलटी खा गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अमरचंद सोनी अपनी मारूति कार से सुभाष मार्केट की ओर से न्यू मार्केट की तरफ जा रहा था। मोड़ के निकट कार अनियंत्रित होकर बिजली पाेल के स्टे वायर पर चढ़ गई और पलटी खा गई। हादसे के बाद लोगों ने सोनी को कार से बाहर निकाला। गनीमत रही कि पोल से कार टकराने के बाद बिजली ट्रिप हो गई और सप्लाई बंद हो गई। इससे बड़ा हादसा टल गया।