पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुछ घंटों में खत्म हो गई यूरिया

कुछ घंटों में खत्म हो गई यूरिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं. क्रयविक्रय सहकारी केंद्र से यूरिया के लिए लगी किसानों की कतार।

भास्कर न्यूज . झुंझुनूं

प्रदेश में चल रही यूरिया की किल्लत का असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। शनिवार को आई 56 मैट्रिक टन यूरिया कुछ समय में ही समाप्त हो गई।

रबी की सिंचाई के लिए किसान फसल में यूरिया का छिड़काव करते है। पिछले कुछ समय से समय पर यूरिया की सप्लाई नहीं होने से किल्लत बनी हुई है। झुंझुनूं के किसानों को भी इस समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। शनिवार को यूरिया के कट्टे लेकर ट्रक पहुंचा। इसमें 1120 बैग थे। पिछले कुछ दिनों से यूरिया नहीं मिलने से किसान क्रय विक्रय केंद्र पहुंचे। यहां किसानों की भीड़ होने पर लाइन लगाकर यूरिया का वितरण करना पड़ा। क्रय विक्रय सहकारी समिति केंद्र के प्रबंधक धर्मेंद्र रेपस्वाल ने बताया कि यूरिया के सभी कट्टों का वितरण कर दिया गया। सोमवार को और यूरिया पहुंचने की संभावना है।