11 लाख रुपए हड़पने का मामला
सूरजगढ़ . एकमहिला ने तीन जनों के खिलाफ 11 लाख रुपए हड़पने का मामला थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी की रिपोर्ट जाखोद की जवानीसिंह की ढाणी निवासी भंवर कंवर ने दी है। रिपोर्ट के अनुसार 13 सितंबर 2013 को भंवर कंवर ने अपनी जमीन खेताराम की ढाणी के कालीराम जाट, रामप्यारी सूरजगढ़ के राजकुमार महाजन को बेची थी। उन्होंने दस लाख 83 हजार रुपए बाकी रखे थे। तीनों ने मिलकर जमीन की रजिस्ट्री रामप्यारी के नाम करवा ली। अब वे बकाया रखी रकम भंवर कंवर को नहीं दे रहे हैं।