- Hindi News
- रेसला का प्रांतीय अधिवेशन 27 से झुंझुनूं में
रेसला का प्रांतीय अधिवेशन 27 से झुंझुनूं में
झुंझुनूं . राजस्थानशिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ(रेसला) का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन 27 दिसंबर से झुंझुनूं के बंधे का बालाजी मंदिर गेस्ट हाउस में होगा।
मुख्य अतिथि चिकित्सा मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ होंगे। अध्यक्षता शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी करेंगे। मुख्य वक्ता सांसद एवं आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन सीआर चौधरी होंगे। डॉ. दिगंबरसिंह की देखरेख में होने वाले अधिवेशन के पोस्टर का शुक्रवार शाम शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय उमावि स्कूल में हुआ।
प्रमुख प्रदेश महामंत्री प्रमोद मिश्रा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष मनीराम मंडीवाल, जिलाध्यक्ष विनोद झाझडिय़ा, प्राचार्य उमराव सिंह महला, प्रांतीय प्रतिनिधि राजेंद्र कपूरिया ने किया। इस अवसर पर रामनिवास पूनिया, ओम फगेडिय़ा, संपत धाबाई, सुभाष बलवदा, प्रतापसिंह कुमावत, दामोदर जांगिड़, हरिसिंह कुलहरि, राकेश ढाका मौजूद थे।