पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला को पेड़ से बांधकर पीटा

महिला को पेड़ से बांधकर पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं.नवलगढ़ | बिरोल की तन में स्थित झरड़ावाली ढाणी में पेड़ से बांधकर महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़िता के दामाद अंटावाली ढाणी निवासी गणेश सैनी ने थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार झरड़ावाली ढाणी निवासी गिन्नीदेवी रोज शुक्रवार को खेत पर गई थी।
रात तक घर नहीं लौटी तब परिजनों को चिंता हुई। वे गिन्नी को ढूंढ़ते हुए खेत पर पहुंचे। वहां का नजारा देखकर सन्न रह गए। गिन्नी खेत में जांटी के पेड़ से बांधी हुई थी। परिजनों ने उसे खोला तब बेहोश थी। उसे घर लेकर आए। होश में आने पर उसने बताया कि दोपहर करीब एक बजे गुन्याणा जोहड़ निवासी गोपाल सैनी खेत पर आया था। थोड़ी देर बातचीत के बाद अचानक वह पीटने लगा। चिल्लाने पर गणेश ने गिन्नी को वहीं जांटी के पेड़ से बांध दिया। मारपीट में महिला के दांत टूट गए। आरोपी मांदलिया भी ले गया।