बिजली बंद रहेगी
झुंझुनूं | बिजलीफीडर के रखरखाव के चलते शनिवार को कुछ गांवों में पांच घंटे बिजली बंद रहेगी। जेईएन-ग्रामीण राकेश विजय ने बताया कि मेंटीनेंस कार्य के चलते बाकरा, बीबासर पातुसरी फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 5 से 10 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।
सुलताना|सुलतानामें शनिवार से सात दिन तक तीन घंटे बिजली कटौती होगी। एईएन उम्मेद सिंह ने बताया कि बिजली लाइनों फीडर के रखरखाव के चलते 27 सितंबर से तीन अक्टूबर तक सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।