पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अक्टूबर का पहला सप्ताह छुट्टियों का

अक्टूबर का पहला सप्ताह छुट्टियों का

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | अक्टूबरका पहला सप्ताह छुट्टियों वाला रहेगा। इसमें स्कूलों, सरकारी कार्यालयों के साथ ही बैंकों में भी छुट्टियां रहेंगी। पूरे सप्ताह में एक ही दिन कार्य दिवस रहेगा। बैंकों में भी पांच दिन कामकाज ठप रह सकता है।

सूत्रों के अनुसार एक अक्टूबर को हाफ ईयर क्लोजिंग हैं। दो अक्टूबर को गांधी जयंती का अवकाश है। हालांकि प्रबंधन स्तर पर इस छुट्टी को निरस्त करने की चर्चा है। तीन अक्टूबर को दशहरे की छुट्टी रहेगी। चार को शनिवार का हाफ-डे होगा। पांच अक्टूबर को रविवार है। इसके बाद छह अक्टूबर को भी बकरीद की छुट्टी होने की संभावना है। इसके चलते बैंकों में लेन-देन प्रभावित रहने की संभावना है। इधर, लीड बैंक ऑफिसर नेतराम रावत ने बताया कि गांधी जयंती शनिवार के हाफ-डे को बैंकों को खुला रखने पर चर्चा चल रही है। स्कूलों में एक अक्टूबर दुर्गा अष्टमी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। चार अक्टूबर को शनिवार को बाद पांच को रविवार और अगले दिन बकरीद की छुट्टी रहेगी।