पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लीला में िशक्षा लेने चले राम

लीला में िशक्षा लेने चले राम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं. चूणाचौक पार्क में भारतीय कला मंदिर के सौजन्य से आयोजित रामलीला में शुक्रवार को दूसरे दिन रामजन्म और ताड़का वध के प्रसंग का मंचन किया गया। राजा दशरथ और कौशल्या के घर पर राम जन्म पर खुशियां मनाई गई।
दर्शकों को मिठाइयां बांटी गई। इसके बाद ऋषि विश्वामित्र का अयोध्या में आगमन हुआ। वे राम और लक्ष्मण को अपने साथ वन में ले गए। रास्ते में भगवान राम ताड़का नामक राक्षसी का वध करते है। रामलीला में शनिवार को लक्ष्मण एवं परशुराम संवाद तथा रावण एवं बाणासुर संवाद का मंचन होगा।

इधर, गांधी चौक स्थित रामलीला मैदान में राम जन्मोत्सव पर झांकी सजाई गई। अयोध्या में मिठाइयां बांटी गई। इससे पहले मुख्य यजमान प्रमोद खंडेलिया ने परिवार के साथ रामायणजी की आरती की। बाहर से आए कलाकारों ने राम की लीला के साथ हास्य कला की प्रस्तुतियों से खूब गुदगुदाया। इसके बाद रघुवंश के गुरु ने राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न को आश्रम में रखकर शिक्षा दी।