पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रासंघ के उद्‌घाटन पर रंगारंग प्रस्तुतियां

छात्रासंघ के उद्‌घाटन पर रंगारंग प्रस्तुतियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | सेठनेतराम मघराज टिबड़ेवाल राजकीय महिला कॉलेज में शुक्रवार को छात्रासंघ कार्यालय का उद्‌घाटन हुआ। मुख्य अतिथि रतनशहर के सरपंच कन्हैयालाल थे। उन्होंने छात्राओं को अनुशासित रहकर परिश्रम करते हुए नए आयाम स्थापित करने की नसीहत दी। अति विशिष्ट अतिथि बनवारीलाल सैनी ने छात्रसंघ चुनाव को लोकतंत्र की पहली सीढ़ी बताया। विशिष्ट अतिथि लालचंद शिक्षाविद सुनीता सैनी थीं। छात्रासंघ अध्यक्ष बबली सैनी ने कॉलेज की समस्याओं को उजागर करते हुए कला संकाय में अर्थशास्त्र, भूगोल अंग्रेजी विषय खुलवाने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. जयलाल ने की। मंच संचालन डॉ. राजेश आर्य ने किया।