पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्गापूजा महोत्सव में सैलाब उमड़ने लगा

दुर्गापूजा महोत्सव में सैलाब उमड़ने लगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | शहर में चल रहे दुर्गापूजा महोत्सव में भक्तों का सैलाब उमड़ने लगा है। कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। सुबह-शाम की आरती में मैय्या का पांडाल खचाखच भर जाता है। देर रात तक मैय्या के दरबारों में भजनों की स्वर लहरियां सुनाई देती है।

पहाड़ी स्थित मनसा माता मंदिर में दर्शकों की भीड़ रहने लगी है। इसी प्रकार बादलगढ़ स्थित दुर्गा माता मंदिर अणगासर रोड स्थित अंबा माता मंदिर में भी भक्तों की चहल-पहल नजर आती है। चंचलनाथजी के टीले स्थित दुर्गापूजा महोत्सव में शुक्रवार शाम तहसीलदार ओमप्रकाश जांगिड़ ने मैय्या की आरती की। रात्रि में ओमनाथ महाराज विचारनाथ महाराज के सानिध्य में स्थानीय कलाकारों ने भजन किए।
कार्यक्रम में दरगाह कमरुद्दीन शाह के गद्दीनशीन एजाज नबी भी शरीक हुए। स्काउट-गाइड स्थित दुर्गापूजा महोत्सव में रामनाथ महाराज के सानिध्य में गोपीराम श्यामलाल परिवार ने आरती की। बड़ का बालाजी मंदिर दुर्गापूजा में बाबूलाल चुड़ैलेवाला ने मैय्या की आरती की। अशोक कुमार बालचंद गाडिया तथा श्यामसुंदर विश्वनाथ टिबड़ा की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। वीर विचित्र बालाजी मंदिर में राकेश सहल ने मैय्या की आरती की।
अजय-गप्पू पांडे की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। खेमी शक्ति मंदिर की दुर्गापूजा में मुंबई प्रवासी श्रीकांत टिबड़ेवाल बालकिशन टिबड़ेवाल ने मैय्या की। इसी प्रकार चूणा चौक, कल्याणजी का मंदिर, रिद्धि-सिद्धि हनुमान मंदिर, फौज का मोहल्ला, मोदियों की जाव, शिव कॉलोनी, आदर्श कालोनी के दुर्गापूजा महोत्सव में भी उत्साह बना हुआ है।