योग शिविर का समापन कल
झुंझुनूं | बसंतविहारस्थित लालबहादुर शास्त्री पार्क में साप्ताहिक योग शिविर का समापन शनिवार को होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अमेरिका प्रवासी गणितज्ञ डॉ. घासीराम वर्मा होंगे। एक्सीलेंट क्लासेस की ओर से लगाए गए शिविर में गुरुवार को भी आसान और प्राणायाम के अभ्यास कराए गए। बड़ी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लिया। योग प्रशिक्षक देवकरणसिंह ने कहा कि नियमित योग प्राणायाम करने से रोगों दुर्व्यसनों से छुटकारा मिलता है।