- Hindi News
- कांफ्रेंस में शामिल होने आज जयपुर जाएंगे
कांफ्रेंस में शामिल होने आज जयपुर जाएंगे
झुंझुनूं | जमाअत- ए- इस्लामी हिंद की ओर से जयपुर के कर्बला मैदान में होने वाली तीन दिवसीय अंधेरों से उजाले की तरफ कांफ्रेंस में शामिल होने जिले से लोग शुक्रवार सुबह रवाना होंगे। हाजी युनूसअली भाटी ने बताया कि सुबह साढे़ सात बजे मोहल्ला खोरा स्थित न्यू गेस्ट हाउस दीन सागर कुआं से बस रवाना होगी। कांफ्रेंस में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर शाहनवाजअली रेहान, जमाअते इस्लामी हिंद के अध्यक्ष मौलाना जलालुद्दीन उमरी, मौलाना अब्दुस्लाम इस्लाही, इंजीनियर मुहम्मद सलीम समेत अनेक विशेषज्ञों की तकरीर होगी।