पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला थाना नए भवन में शिफ्ट

महिला थाना नए भवन में शिफ्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | शारदीयनवरात्र पर गुरुवार को महिला थाना गुढ़ा रोड पर नए भवन में शिफ्ट हो गया। गुरुवार सुबह सवा आठ बजे एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने फीता काटकर उद्‌घाटन किया। एसएचओ भगवानसहाय चाहर ने बताया कि नए भवन में गुरुवार से ही काम भी शुरू कर दिया गया। सीओ (सिटी) गणेशनाथ, सीओ (ग्रामीण) सुरेंद्र दानोदिया, डीएसपी (एससी एसटी सैल) गोपाललाल शर्मा, कैलाश गुर्जर, हरिसिंह धायल, यातायात प्रभारी रणजीत सेवदा आदि मौजूद थे। गौरतलब है कि इससे पहले स्टेशन के निकट पुरानी धर्मशाला में महिला थाना संचालित था। पुलिस संचार केंद्र अब भी वहीं संचालित है। छह मई 2013 को विधायक बृजेंद्रसिंह ओला ने महिला थाना भवन के लिए शिलान्यास किया था।

झुंझुनूं . गुढ़ारोड पर महिला थाने का नया भवन।