- Hindi News
- समय पर नहीं होती गैस सिलेंडरों की डिलीवरी
समय पर नहीं होती गैस सिलेंडरों की डिलीवरी
झुंझुनूं | हमीरीकलां की सरपंच ने गांव में गैस सिलेंडर डिलीवरी समय पर कराने की मांग की है। सरपंच ने डीएसओ को लिखा कि हमीरी कलां में गैस वितरण के लिए एजेंसी को दिवस निर्धारित कर पाबंद किया जाए। डीएसओ ने शेखावाटी गैस एजेंसी से हर महीने की 18 तारीख को गांव में सप्लाई देने का कहा है।