पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी टीसी लगाकर बनी सरपंच

फर्जी टीसी लगाकर बनी सरपंच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलसीसरपंचायत समिति की हमीरी कलां पंचायत की सरपंच सरोज पर फर्जी टीसी लगाकर चुनाव लड़ने का आरोप है। शिकायत निर्वाचन अधिकारी से की गई है।

सरपंच के चुनाव में 6 वोटों से हारने वाले प्रमोद कुमार उर्फ अनिल ने आरटीआई के तहत सरोज की शैक्षणिक प्रमाण पत्र की सूचना हासिल की। आरटीआई के तहत सूचना में सरोज ने सेठ शिवदत्तराय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव की आठवीं पास की टीसी लगाई है। टीसी का एसआर नंबर-4160 दर्शाया गया है। जबकि सूचना के अधिकार के तहत इस क्रमांक पर टीटनवाड़ निवासी बनवारीलाल शर्मा पुत्र बंशीधर शर्मा का नाम दर्ज है। इतना ही नहीं टीसी जारी करने की तिथि 1 जुलाई 1984 बताई गई है। उस दिन रविवार था। सरोज का पीहर तेतरा है। वहां कक्षा सात में लगातार अनुपस्थित रहने पर 4 नवंबर1982 को नाम काटा गया था। उस पर 55 पैसे का फाइन भी लगाया गया था। प्रमोद कुमार ने निर्वाचन अधिकारी से फर्जी दस्तावेज की जांच कर सरपंच का निर्वाचन निरस्त करने की मांग की।

^हारने वाले लोग हमेशा शिकायत करते हैं। मेरे दस्तावेज सही हैं। कुछ लोग हमारे खिलाफ साजिश कर रहे हैं। -सरोज, सरपंच हमीरी कलां