- Hindi News
- जिले में स्वाइन फ्लू के तीन नए रोगी मिले
जिले में स्वाइन फ्लू के तीन नए रोगी मिले
स्वाइनफ्लू पीड़ित तीन नए रोगियों की पहचान हुई है। इन समेत अब तक पीड़ितों की संख्या तेरह हो चुकी है। कुल तीस सैंपल अब तक जांच के लिए जयपुर भेजे जा चुके हैं। जिले में इस बीमारी से दो महिलाओं दो पुरुषों की मौत हो चुकी है। नोडल अधिकारी डॉ. राजकुमार डांगी के अनुसार उदावास की रहने वाली महिला का सैंपल जयपुर भेजा था। उसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। मेडिकल टीमों ने परिजनों एवं आस-पड़ोस के लोगों को टेमी फ्लू दवा दी है।
नवलगढ़. क्षेत्रमें स्वाइन फ्लू के दो रोगी मिनवले हैं। सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ. नवल सैनी ने बताया कि एसडीएम की गाड़ी के ड्राइवर झाझड़ के रहने वाले एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों का इलाज जयपुर में चल रहा है। ब्लॉक सीएमओ डॉ. रामचंद्र ने बताया कि रोगी के संपर्क में रहने वालों को टेमी फ्लू टेबलेट दी गई है।